शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो हॉस्पिटल ने होम नर्सिंग सेवा की शुरूआत की

हेल्थकेअर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी अपोलो हॉस्पिटल ने आज अपनी नयी सेवा का शुभारंभ कर दिया। अपोलो हॉस्पिटल ने अपने मरीजों को होम विसिट के द्वारा नर्सिंग सेवा देनी शुरू कर दी है। कंपनी शुरुआत में यह सेवा हैदराबाद, नयी दिल्ली और चेन्नई में प्रारंभ करेगी जिसका बाद में विस्तार किया जायेगा। अभी 500 नर्स के साथ सेवा की शुरूआत की गयी है जिसे बाद में बढ़ाया जायेगा। यह सेवा मरीज, हेल्थ इंशोरेंस कंपनी और हॉस्पिटल सबको लाभ होने की उम्मीद जतायी जा रही है।
बीएसई में 1 अक्टूबर को इसका शेयर 0.90 रुपये या 0.06% की बढ़त के साथ 1442.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 3 अक्टूबर 2015 )

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!