शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केजी बेसिन में तेल खनन के लिए सरकारी सहायता प्राप्त करेगी ओएनजीसी

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस कंपनी ओएनजीसी अपने कृष्णा गोदावरी बेसिन ब्लॉक केजी-डी5 में तेल खनन के लिए सरकारी सहायता प्राप्त करने की योजना बना रही है।

कंपनी अपनी पूँजी खर्च को कम करने और उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए खनन-क्षेत्र के विकास की योजना बना रही है जिसके लिए सरकारी सहायता की आवश्यकता होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 7 सालों में भारत के कच्चे तेल के निर्यात को 10% तक कम करने की बात कह चुके हैं। वर्तमान में भारत अपनी कुल आवश्यकता का 80% कच्चा तेल निर्यात करता है। कंपनी को उम्मीद है कि इस योजना से भारत के तेल उत्पादन क्षमता को बल मिलेगा।
बीएसई में आज ओएनजीसी का शेयर 233.90 के भाव पर खुला सुबह 11.10 बजे 232.30 के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 5 अक्टूबर 2015 )



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख