शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेफ्रीज ने मारुति सुजुकी के शेयर की रेटिंग घटायी, शेयर लुढ़का

आज के एकदिनी कारोबार में मारुति सुजुकी की शेयर में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है।

वैश्विक निवेश बैंक जेफ्रीज ने मारुति सुजुकी के शेयर की रेटिंग घटाते हुए इसकी कीमत के लक्ष्य कीमत में 20% की कटौती की है। बैंक ने मारुति सुजुकी के शेयर का प्रदर्शन, बाजार के प्रदर्शन से कमजोर रहने की संभावना व्यक्त करते हुए इसकी नयी लक्ष्य कीमत 3,952 रुपये रखी है जो पहले की लक्ष्य कीमत से 20% कम है। आज शेयर बाजार के प्रमुख सुचकांकों में 1.5% की तेजी के बावजूद जेफ्रीज द्वारा रेटिंग में की गयी कटौती के कारण मारुति सुजुकी के शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
बीएसई में आज मारुति सुजुकी का शेयर 4572 रुपये के भाव पर खुला और 11.40 बजे 97.85 रुपये या 2.41% गिर कर 4482 के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख