शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जगुआर लैंड रोवर की बिक्री बढ़ी, टाटा मोटर्स के शेयर में उछाल

आज के कारोबार में टाट मोटर्स के शेयर में 6% की बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में 61% की तेजी दर्ज हुई है।
सितंबर माह में जगुआर लैंड रोवर ने अमेरिकी बाजार में 6850 युनिट वाहन बेचे हैं। अकेले लैंड रोवर के बिक्री 89% की बढ़ोतरी के साथ 5855 युनिट रही है। हालाँकि जगुआर की बिक्री 13%  गिर कर 995 युनिट रही है। अगस्त माह में भी अमेरिकी बाजार में जगुआर लैडरोवर की बिक्री में 12% की बढ़त दर्ज हुई थी।
बीएससी में आज टाटा मोटर्स के शेर 301.90 के भाव पर खुला और दोपहर 1.38 बजे 21 रुपये या 7.07% की बढ़त के साथ 318 के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 5 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!