शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) ने एब्जॉरिका पेटेंट विवाद सुलटाया

sunसन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) ने आज जानकारी दी कि उसके पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रैनबैक्सी फार्मास्युटिकल्स इंक ने पेटेंट विवाद पर ऐक्टाविस समूह (Actavis Group) के साथ समझौता कर लिया है।

ऐक्टाविस के साथ रैनबैक्सी का पेटेंट विवाद आइसोट्रेटिनॉइन कैप्सूल एब्जॉरिका (Absorica) के जेनेरिक रूप के लिए ऐक्टाविस के एएनडीए आवेदन के संदर्भ में था। विवाद निपटाने के इस समझौते के तहत रैनबैक्सी और उसके साझेदारों - साइफर फार्मा एवं गेलफर फार्मा रिसर्च ने ऐक्टाविस के साथ एक गैर-विशिष्ट (नॉन-एक्सक्लूसिव) लाइसेंस समझौता किया है। इस लाइसेंस समझौते के अनुसार ऐक्टाविस अमेरिका में एब्जॉरिका की बिक्री 27 दिसंबर 2020 से, यानी सितंबर 2021 में इसकी पेटेंट अवधि पूरी होने से लगभग नौ महीने पहले से शुरू कर सकेगी। समझौते की अन्य शर्तों को गोपनीय रखा गया है।
सन फार्मा ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद जारी एक बयान में यह जानकारी दी है। सोमवार के कारोबार में इसका शेयर बीएसई में 7.45 रुपये या 0.84% की बढ़त के साथ 898.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख