शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबेक्सी का एक्टाविस के साथ सुलह, सन फार्मा के शेयर में उछाल

दवा क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी सन फार्मा के शेयरों में आज 2% तक का उछाल देखने को मिल रही है।

सन फार्मा के शेयरों में दिख रही तेजी का मुख्य कारण सन फार्मा की सहायक कंपनी रैनबेक्सी और एक्टाविस के बीच सुलह होना है। अबसोरिका दवा के जेनेरिक वर्जन को लेकर दोनो कंपनियों में विवाद चल रहा था जो अब खत्म होता दिख रहा है। रैनबेक्सी अमेरिकी बाजार में यह दवाई साल 2014 से बेच रही है। इस दवाई को कंपनी 25 मिलिग्राम , 35 मिलिग्राम के डोज में बेच रही है। अब एक्टाविस यह दवाई को साल 2020 तक नहीं बेचेगी जब तक इस दवाई के पेटेंट अधिकार रैनबेक्सी के पास है।
आज बीएसई में सन फार्मा का शेयर 909.90 के भाव पर खुला और दोपहर 1.30 बजे 11.80 रुपये या 1.31% की बढ़त के साथ 910 रुपये के भाव पर चल रहा है।
(शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!