शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रॉसओवर एस क्रॉस पर 1 लाख रुपये तक की छूट देगी मारुति सुजुकी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम डीजल कार क्रॉसओवर एस क्रॉस पर 1 लाख रुपये तक की छूट देने जा रही है। सिर्फ दो महीने पहले लॉन्च की गयी क्रॉसओवर एस क्रॉस की कीमत 8.34 लाख रुपये से लेकर 13.74 लाख रुपये रखी गयी थी। मारुति इस कार अपने नया बिक्री चैनल नेक्सा के माध्यम से बेच रही है। लेकिन कार को बिक्री के लिहाज से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है इसलिए कंपनी ने इतनी बड़ी मात्रा में छूट देने का फैसला लिया है। कंपनी ने लॉन्च के पहले महीने में 4600 कारों की खेप जारी की जो सितंबर में घट कर 3600 रह गयी। अगस्त की तुलना में सितंबर महीने में कार की खेप में 22% की गिरावट दर्ज हुई है। कार की बिक्री में सुधार लाने के लिए आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए कंपनी 1600 सीसी वैरिएंट में 30,000 रुपये की छूट दे रही है। बाशर्ते कि खरीदार के पास पहले से ही कोई मारुति का कार हो। 1600 वैरिएंट कार की खरीदारी में कंपनी ब्याज छूट के साथ 70,000 रुपये तक की छूट दे रही है।
बीएससी में आज मारुति सुजुकी का शेयर 4455 रुपये के भाव पर खुला और कारोबार के अंत में 50.55 रुपये या 1.14% गिर कर 4364.90 के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2015)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख