शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोतीलाल ओसवाल ने कर्लऑन में 90 करोड़ का निवेश किया

मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टमेंट एडवाइजर कंपनी ने फोम और मैटरेस बनाने वाली कर्लऑन कंपनी में 90 करोड़ का निवेश किया है। मोतीलाल ओसवाल के निवेश की सहायता से कर्लऑन भारत की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती हुई मैटरेस कंपनी बन जायेगी। 1962 में कर्लऑन कंपनी की शुरुआत हुई थी। वर्तमान में कंपनी के पास 4 वेयरहाऊस, 72 एरिया सेल्स ऑफिस, 160 से ज्यादा शोरुम और 4000 से ज्यादा डीलर है। इसके अतिरिक्त कंपनी की 9 उत्पादन युनिट भी है। कंपनी को उम्मीद है कि इस निवेश से उसके विस्तार को बल मिलेगा।
बीएसई में आज मोतीलाल ओसवाल का शेयर 288 पर खुला और दिन के कारोबार में 5.75 रुपये या 2% की बढ़त के साथ 291.75 के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!