शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पुंज लॉयड को मिले 448 करोड़ रुपये के ठेके, शेयर में उछाल

पुंज लॉयड कंपनी को पावर ग्रिड से 448 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है। कंपनी पहली बार बिजली वितरण और ट्रांसमिशन क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने जा रही है। बीएसई को दी गयी जानकारी के अनुसार कंपनी उड़ीसा के जाजपुर, खोरडा और गंजम जिले में बिजली वितरण और ट्रांसमिशन का कार्य करेगी। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अधीन यह ठेके कंपनी को प्राप्त हुए है।
बीएसई में आज इसका शेयर 25.70 रुपये का भाव पर खुला और दोपहर 2.25 पर 1.50 रुपये या 6.16% की बढ़त के साथ 26.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 7 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख