शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज कार्प के शुद्ध लाभ में 25% की बढ़त, शेयर में गिरावट

बजाज कार्पोरेशन ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। बीएससी को दी गयी जानकारी के अनुसार दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 208.18 करोड़ रुपये रही है। जो पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही की 188 करोड़ रुपये से 20 करोड़ रुपये या करीब 11% ज्यादा है। वहीं कंपनी के शुद्ध लाभ की बात करें तो कंपनी ने चालू वित्तिय वर्ष की दूसरी तिमाही में 46.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 37.43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। इस तरह कंपनी के शुद्ध लाभ में 25% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
बीएससी में आज इसका शेयर 462.70 के भाव पर खुला और सत्र समाप्त होने पर 20.85 रुपये या 4.50% गिर कर 442.85 के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 7 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख