शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैन इंडस्ट्रीज को प्राप्त हुए 700 करोड़ रुपये के नये अनुबंध

मैन इंडस्ट्रीज को 700 करोड़ रुपये के नये अनुबंध मिले हैं। नये अनुबंधो के अनुसार कंपनी अपने घरेलू और विदेशी ग्राहकों को पाइप की आपूर्ति करेगी। यह पाइप तेल, गैस, और जल क्षेत्र के निर्माण कार्यों में प्रयोग में आते हैं।
इस नये अनुबंध के बाद कंपनी को पिछले 6 से 8 माह में प्राप्त हुए कुल अनुबंधों की कीमत 1300 करोड़ हो गयी है जिसका असर कंपनी के आने वाले तिमाही नतीजों पर भी देखने को मिलेगा।
कंपनी को भविष्य में भी ऐसे ही नये अनुबंध प्राप्त होने की आशा है।
बीएसई में आज इसका शेयर 110.60 पर खुला और दोपहर 1.30 बजे 4.80 रुपये या 4.59% की बढ़त के साथ 109.30 के भाव चल रहा है। (शेयर मंथन, 8 अक्टूबर 2015)
(शेयर मंथन 8 अक्टूबर)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!