शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) जमा करें, लक्ष्य 1306 रुपये : एंजेल ब्रोकिंग

एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) ने इन्फोसिस (Infosys) के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि ये नतीजे आमदनी और मुनाफे के मोर्चे पर उम्मीदों से बेहतर हैं, जबकि एबिट (EBIT) मार्जिन अनुमानों के मुताबिक रहा है। कंपनी ने 2015-16 की दूसरी तिमाही में 25.5% एबिट मार्जिन दर्ज किया है और इसमें ठीक पिछली तिमाही से 1.52% अंक का सुधार हुआ है। वहीं इसका एबिटा (EBIDTA) मार्जिन 27.8% रहा है, जबकि एंजेल ब्रोकिंग का अनुमान 27.6% का था। एबिटा मार्जिन में ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले 1.65% अंक की वृद्धि हुई है। 
एंजेल ब्रोकिंग की वीपी रिसर्च - आईटी, सरबजीत कौर नांगरा ने कहा है कि उन्होंने इन्फोसिस के लिए जमा करने (Accumulate) की सलाह कायम रखी है और इसका लक्ष्य भाव 1306 रुपये रखा है। उन्होंने इस बात पर जिक्र भी किया है कि कंपनी ने 2015-16 की दूसरी तिमाही पहली तिमाही के मुकाबले कमजोर रहने की आशंका जतायी है। 
(शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख