शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस के सीएफओ राजीव बंसल ने दिया इस्तीफा

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के मुख्य वित्त अधिकारी (चीफ फाइनेंस ऑफिसर) राजीव बंसल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उनकी जगह नये मुख्य वित्त अधिकारी एम डी रंगनाथ होंगे। राजीव बंसल पिछले 15 सालों से इन्फोसिस से जुड़े थे।
कंपनी ने बताया है कि 13 अक्टूबर 2015 से रंगनाथ मुख्य वित्त अधिकारी का कार्यभार संभालेंग हालाँकि राजीव बंसल 31 दिसंबर 2015 तक मुख्य कार्यकारी सलाहकार बने रहेंगे।
बीएससी में आज इनफोसिस का शेयर 1202.70 के भाव पर खुला और दोपहर 2.15 बजे 32 रुपये 2.74% 1136.40 के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!