शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

म्यूचुअल फंड बाजार में एक और बैंक का प्रवेश

म्यूचुअल फंड बाजार की संभावनाओं से देश के वित्तीय खिलाड़ियों में धूम मची हुई है। इसी क्रम में एक और बैंक म्यूचुअल फंड बाजार में जल्द ही उतरने जा रहा है। 

राना कपूर की अगुवाई वाला यस बैंक म्यूचुअल फंड के बाजार में उतरने जा रहा है। बैंक को म्यूचुअल फंड व्यवसाय करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है।
बीएससी को दी गयी जानकारी के अनुसार बैंक को म्यूचुअल फंडऔर एसेट मैनेजमेंट कंपनी शुरू करने की स्वीकृति मिल गयी है। एसेट मैनेजमेंट कंपनी यस बैंक के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी होगी।
यस बैंक अब भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करने के लिए आवेदन करेगा।
बीएससी में आज यस बैंक का शेयर 730 पर खुला और दिन के कारोबार अंत होने पर 1 रुपये या 0.14% गिर कर 724.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख