शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकार्प ने उतारी स्प्लेंडर प्रो

hero logoदुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने आने वाले त्यौहारी सीजन को देखते हुए अपने कुछ नये माडल बाजार में पेश कर दिये हैं।

कंपनी ने अपनी सबसे सफल मोटरसाइकिल स्प्लेंडर का संस्करण बाजार में पेश किया है। कंपनी द्वारा स्प्लेंडर प्रो के नाम से बाजार में उतारी गयी इस नयी मोटरसाइकिल की कीमत 46,850 रुपये रखी है। इसके अतिरिक्त हीरो के स्कूटर मास्ट्रियो एज को भी बाजार में बिक्री के लिए उतार दिया गया है। इसकी कीमत 49,500 रुपये रखी गयी है। दोनों वाहन पहली नवरात्री से ही हीरो के सभी शोरूम में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
हीरो ने अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस को भी सेल्फ स्टार्ट के फीचर के साथ बाजार में उतारा है।
बीएससी में हीरो का शेयर सुबह 2547 के भाव पर खुला और दोपहर 1.45 बजे 17.75 रुपये या 0.70% की गिरावट के साथ 2530 के भाव पर चल रहा है।

(शेयर मंथन 13 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख