शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस का शुद्ध लाभ में 16% की बढ़त, शेयर लुढ़का

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) का शुद्ध लाभ चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में 16% बढ़ कर 6,084.66 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 5,244,.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 14.06% बढ़ कर 27,165.48 करोड़ रुपये हो गयी है जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 23,816.48 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने प्रति शेयर 5.50 रुपये लाभांश की घोषणा की है। चालू तिमाही में टीसीएल का परिचालन मार्जिन 27.1% रहा है।
बीएसई में आज इसका शेयर 2,550 रुपये का भाव पर खुला और दोपहर 12.30 बजे 105.40 रुपये या 4.06% गिर कर 2492 के भाव पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख