शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैफे कॉफी डे का आईपीओ खुला

देश भर में कैफे कॉफी डे के नाम से कैफे चलाने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइज का आईपीओ आज से खुला।

निवेशकों के पास 16 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका होगा। आईपीओ का कीमत दायरा 316-328 रुपये के बीच रखा गया है। कंपनी की योजना आईपीओ के माध्यम से 1150 करोड़ रुपये जुटाने की है। हालाँकि कंपनी आईपीओं खुलने से पहले ही 17 एंकर निवेशकों को 322 रुपये प्रति शेयर जारी कर के 334 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। कॉफी डे का 50% आईपीओ क्यूआईबी के लिए और 35% रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है।
कंपनी की योजना आईपीओ से जुटाई गयी पूँजी में से 88 करोड़ रुपये कंपनी आउटलेट खोलने पर खर्च करेगी। इसके अतिरिक्त कंपनी मशीन मैन्युफैक्चरिंग और एसेंबलिंग पर 97 करोड़ रुपये और कॉफी रोस्टिंग और पैकिंग प्लांट पर 42 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी के पास अभी 1500 कॉफी आउटलेट्स है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख