शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान यूनिलीवर के शुद्ध लाभ में गिरावट, शेयर लुढ़का

देश की सबसे बड़ी उपभोक्ता वस्तु कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के तिमाही शुद्ध लाभ में 2.6% की गिरावट दर्ज हुई है।


कंपनी ने चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में 962 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 988 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ से 2.6% कम है। हालाँकि कंपनी की कुल बिक्री में 5% की बढ़त दर्ज हुई है। सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 5% बढ़ कर 7,820 करोड़ रुपये हो गयी है।
बीएसई में आज इसका शेयर 814.90 रुपये के भाव पर खुला और कारोबार समाप्त होने पर 18.85 रुपये या 2.32% गिर कर 793.55 के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2015 )

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!