शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी समूह को मिले 700 करोड़ रुपये के ठेके, शेयर में उछाल

अदानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी को ऑस्ट्रेलिया में कोयला खनन  और रेल कार्य का ठेका मिला है। ऑस्ट्रेलिया में प्राप्त हुए इन ठेकों की कीमत करीब 700 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त रेलवे ने भी अदाणी समूह के साथ 3 साल के लिए बिजली खरीदने का अनुबंध किया है। रेलवे को 3 साल में 5000 करोड़ रुपये की बिजली बचत का भरोसा है।
बीएससी में आज अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर 84.60 रुपये का भाव पर खुला और दोपहर 1.45 बजे 11.75 रुपये 13.85% की बढ़त के साथ 96.60 रुपये का भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2015)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख