शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एंजेल ने एचसीएल टेक (HCL Tech) खरीदने की सलाह दी, क्या है नया लक्ष्य?

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के निराशाजनक तिमाही नतीजे सामने आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में एंजेल ब्रोकिंग ने यह शेयर खरीदने की सलाह दी है और मौजूदा भावों से काफी ऊपर का लक्ष्य भाव रखा है।

sarabjit kaurएंजेल ब्रोकिंग की वीपी रिसर्च - आईटी, सरबजीत कौर नांगरा ने इन नतीजों के बाद अपनी टिप्पणी में कहा है कि यह शेयर हाल में कंपनी की ओर से नतीजों के बारे में दी गयी चेतावनी के बाद काफी गिर गया है, लिहाजा इसे खरीदने की सलाह दी जा रही है। नांगरा की टिप्पणी की मुख्य बातें :

- कई तिमाहियों तक सुस्ती की चेतावनी के बाद शेयर में भारी गिरावट आ गयी
- शेयर में काफी गिरावट के मद्देनजर खरीदने की सलाह
- शेयर का लक्ष्य भाव 1132 रुपये
- आज नतीजे के बाद शेयर 818.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला
- करीब 12.50 बजे शेयर पिछले बंद भाव से 3.55 रुपये 0.42% ऊपर 844.90 रुपये पर
- नतीजे एंजेल के अनुमानों के मुताबिक रहे
- एबिट मार्जिन 19.1% के अनुमान से कहीं ज्यादा 20.5% रहा
- इससे पिछली तिमाही में एबिट मार्जिन 20.2% था

(शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख