शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक (Ultratech) के तिमाही मुनाफे में गिरावट, शेयर भाव फिसला

ultratech cementआदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) ने वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड मुनाफे में 3.07% की वृद्धि दर्ज की है।

स्टैंडएलोन आधार पर कंपनी का मुनाफा 3.94% घटा है।

- तिमाही कंसोलिडेटेड मुनाफा 426.97 करोड़ रुपये
- पिछले वर्ष की समान तिमाही का मुनाफा 414.24 करोड़ रुपये
- स्टैंडएलोन तिमाही मुनाफा 394 करोड़ रुपये
- वर्ष 2014-15 की दूसरी तिमाही का मुनाफा 410 करोड़ रुपये था
- कंसोलिडेटेड तिमाही आय 4.11% बढ़ कर 6058.16 करोड़ रुपये
- साल की दूसरी छमाही में सीमेंट की मांग सुधरने की उम्मीद जतायी
- जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की सीमेंट और क्लिंकर की कुल बिक्री 1.15 करोड़ टन
- बीती तिमाही में घरेलू सीमेंट बिक्री की मात्रा 5% बढ़ी

इन नतीजों के बाद आज अल्ट्राटेक के शेयर भाव में गिरावट देखने को मिली। नतीजों से पहले यह शेयर हरे निशान में ही चल रहा था। मगर नतीजों के बाद उभरी बिकवाली के चलते यह बीएसई में 51.95 रुपये या 1.76% की गिरावट के साथ 2903.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख