शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कम बिक्री के बाद भी मार्जिन सुधारा हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने

hero logoविश्व में सबूसे ज्यादा दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपने तिमाही नतीजों में मुनाफे में हल्की वृद्धि दर्ज की है, हालाँकि ब्रोकिंग फर्मों ने इस मुनाफे को अपने अनुमानों से बेहतर बताया है।

- 2015-16 की दूसरी तिमाही का मुनाफा 772.06 करोड़ रुपये
- पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के 763.37 करोड़ रुपये से 1.14% ज्यादा
- एंजेल ब्रोकिंग ने मुनाफे को अनुमानों से काफी मजबूत बताया
- एंजेल ब्रोकिंग का अनुमान केवल 725 करोड़ रुपये का था
- एंजेल ने कहा, कामकाजी मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन के चलते अनुमानों से बेहतर नतीजे
- बिक्री की मात्रा 7% घटने के बावजूद मार्जिन में सुधार
- ऑपरेटिंग मार्जिन 15.8%, पाँच साल का सबसे ऊँचा मार्जिन
- कमोडिटी भाव नीचे रहने और लागत पर नियंत्रण से मार्जिन साल-दर-साल 2.30% अंक सुधरा
- एंजेल ने 14.7% मार्जिन का अनुमान जताया था
- नतीजे बाजार बंद होने के बाद पेश, बुधवार को दिखेगी बाजार की पहली प्रतिक्रिया

मंगलवार 20 अक्टूबर को हीरो मोटोकॉर्प का शेयर लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहा, हालाँकि शुरुआती कमजोरी से उबर कर इसने अपने नुकसान को कम किया। आज बीएसई में इसने 2589.05 रुपये का निचला स्तर छुआ, पर अंत में सँभल कर 8.50 रुपये या 0.33% की हल्की कमजोरी के साथ 2605.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख