शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसीसी (ACC) के कमजोर नतीजे, तिमाही मुनाफा 40% घटा

accप्रमुख सीमेंट कंपनी एसीसी (ACC) ने साल 2015-16 की दूसरी तिमाही में बेहद कमजोर कारोबारी नतीजे सामने रखे हैं। इसके मुनाफे में 40% की भारी गिरावट आयी है।

- तिमाही बिक्री 2741.87 करोड़ रुपये से घट कर 2740.00 करोड़ रुपये
- तिमाही मुनाफा 192.60 करोड़ रुपये से घट कर 115.21 करोड़ रुपये, 40.18% गिरावट
- बिक्री की मात्रा 56.2 लाख टन से घट कर 56.1 लाख टन रही
- कंपनी ने कहा, मानसून में निर्माण गतिविधियाँ घटने के कारण बिक्री सपाट रही
- कंपनी ने कहा, दूसरी तिमाही में सीमेंट की कीमतें सुस्त रहीं
- रेडीमिक्स कंक्रीट कारोबार में बिक्री की मात्रा और मुनाफेदारी में वृद्धि जारी रही
- अर्थव्यवस्था में सुधार की गति अनुमानों से धीमी : एसीसी

एसीसी के ये नतीजे मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद सामने आये हैं, लिहाजा इन पर बाजार की पहली प्रतिक्रिया बुधवार को दिखेगी। मंगलवार को एसीसी का शेयर पूरे दिन कमजोर बना रहा और अंत में यह बीएसई में 14.50 रुपये या 1.04% की गिरावट के साथ 1382.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!