शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिमाही नतीजों के बाद एम्फैसिस (Mphasis) में जबरदस्त उछाल

आईटी क्षेत्र की कंपनी एम्फैसिस (Mphasis) ने आज अपने तिमाही नतीजों में मुनाफे में सालाना आधार पर 15% से अधिक और तिमाही-दर-तिमाही 18.2% की वृद्धि दर्ज की, जिसके बाद इसके शेयर में जोरदार तेजी आयी।

आज सुबह जहाँ नतीजे घोषित होने से पहले इसका शेयर 435-440 रुपये के दायरे में घूम रहा था, वहीं नतीजे सामने आते ही यह दिन के ऊपरी स्तर 475 रुपये तक उछल गया, जहाँ यह पिछले बंद भाव 418.10 रुपये की तुलना में 13.6% ऊपर था। पूरे दिन तेजी के साथ चलने के बाद अंत में यह 40.15 रुपये या 9.60% की उछाल के साथ 458.25 रुपये पर बंद हुआ।
- 2015-16 की दूसरी तिमाही में मुनाफा 184.72 करोड़ रुपये
- मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 160.2 करोड़ रुपये से 15.3% ज्यादा
- मुनाफे में ठीक पिछली तिमाही की तुलना में 18.2% की वृद्धि
- कुल तिमाही आमदनी साल-दर-साल 1508.82 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1606.66 करोड़ रुपये
- तिमाही आमदनी में साल-दर-साल 6.48% वृद्धि दर्ज
- ऑपरेटिंग मार्जिन तिमाही-दर-तिमाही 1.20% अंक सुधर कर 13.9%
(शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख