शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैर्न इंडिया (Cairn India) के मुनाफे में 70% की भारी गिरावट

cairnतेल-गैस कंपनी कैर्न इंडिया ने 2015-16 की दूसरी तिमाही के दौरान अपनी आमदनी और मुनाफे में काफी गिरावट दर्ज की है।

इस गिरावट के लिए कंपनी ने कच्चे तेल के भावों में आयी कमी को प्रमुख कारण बताया है।

- जुलाई-सितंबर 2015 की तिमाही का मुनाफा 672.67 करोड़ रुपये
- जुलाई-सितंबर 2014 के 2277.88 करोड़ रुपये के मुनाफे से 70.5% कम
- तिमाही आमदनी 44% घट कर 2242 करोड़ रुपये
- एबिटा आय 64% गिरावट के साथ 966 करोड़ रुपये
- एबिटा मार्जिन 68% से गिर कर 43% पर

कंपनी के ये कारोबारी नतीजे बुधवार को बाजार बंद होने के बाद सामने आये हैं। लिहाजा इन पर बाजार की पहली प्रतिक्रिया दशहरे की छुट्टी के बाद शुक्रवार को बाजार खुलने पर ही देखने को मिलेगी। बुधवार के कारोबार में कैर्न इंडिया का शेयर काफी ऊपर-नीचे होता रहा। मंगलवार के बंद भाव 153.95 रुपये की तुलना में आज सुबह के कारोबार में इसने 154.90 रुपये का ऊँचा स्तर छुआ, लेकिन सत्र के मध्य में यह 151.70 रुपये तक फिसल गया। हालाँकि बाद में सँभल कर यह केवल 0.10 रुपये या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 154.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख