शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) के मुनाफे में 13% गिरावट

idea cellularआदित्य बिड़ला समूह की मोबाइल फोन सेवा कंपनी आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) ने 2015-16 की दूसरी तिमाही में अपने मुनाफे में ठीक पिछली तिमाही से 13% गिरावट दर्ज की है।

- तिमाही आमदनी 7686.48 करोड़ रुपये से बढ़ कर 8722.72 करोड़ रुपये
- तिमाही आमदनी में साल-दर-साल 13.5% वृद्धि
- तिमाही मुनाफा 809.26 करोड़ रुपये, ठीक पिछली तिमाही से 13.06% कम
- 2015-16 की पहली तिमाही का मुनाफा 930.8 करोड़ रुपये
- तिमाही मुनाफे में सालाना आधार पर 7.06% वृद्धि
- एबिटा मार्जिन 2015-16 की पहली तिमाही के 36.7% से घट कर दूसरी तिमाही में 35.2%
- बातचीत के मिनट पहली तिमाही से 3.2% घट कर 189.5 अरब मिनट रह गये

कंपनी ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने कारोबारी नतीजे पेश किये हैं। बुधवार के कारोबार में बीएसई में 153.50 रुपये का ऊँचा स्तर और 150.15 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद यह अंत में 0.25 रुपये या 0.17% की मामूली बढ़त के साथ 151.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख