शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) का मुनाफा 18% बढ़ा, शेयर में गिरावट

hdfcहाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Housing Development Finance Corporation) या एचडीएफसी ने जुलाई-सितंबर की तिमाही में बाजार अनुमानों के मुताबिक ही 18% की बढ़त दर्ज की है।

हालाँकि इन नतीजों के सामने आने के बाद एचडीएफसी (HDFC) के शेयर में गिरावट आयी है।

- 2015-16 की दूसरी तिमाही का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2106.51 करोड़ रुपये
- कंसोलिडेटेड मुनाफे में 2% की साल-दर-साल वृद्धि
- स्टैंडएलोन मुनाफा साल-दर-साल 18.19% बढ़ कर 1,604.56 करोड़ रुपये
- अप्रैल-जून 2015 का तिमाही मुनाफा 1360.98 करोड़ रुपये का था
- स्टैंडएलोन शुद्ध ब्याज आय (NII) 2,059 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,501 करोड़ रुपये
- एनआईआई में एचडीएफसी बैंक से हासिल लाभांश (डिविडेंड) शामिल
- लाभांश आय पिछली तिमाही में शामिल नहीं थी
- व्यक्तिगत ऋणों में वृद्धि की दर 23% रही
- कुल जारी ऋणों में साल-दर-साल वृद्धि 12% की
- शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 0.15% अंक सुधर कर 3.95% हुआ
- सकल एनपीए (Gross NPA) 0.69% से थोड़ा बढ़ कर 0.71%
- तिमाही नतीजों के बाद आज शेयर में कमजोरी आयी
- नतीजों से पहले लगभग सपाट चल रहा था शेयर
- बीएसई में 28.00 रुपये या 2.09% गिर कर 1,312.85 रुपये पर बंद

(शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख