शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी : लाभ 42.1% बढ़ा, शेयर उछले

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का लाभ 42.1% बढ़ कर 1,226 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में लाभ 862.5 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की आय 13.2% बढ़ कर 13,934 करोड़ रुपये पर हो गयी है। पिछली समान तिमाही में कंपनी की आय 12,304 करोड़ रुपये थी। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 1,521 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,269 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 12.4% से बढ़ कर 16.3 % रहा है।
बीएसई में मारुति सुजुकी के शेयर 4387.75 रुपये की बंदी के मुकाबले आज मंगलवार को 4405 रुपये पर खुले और सवा तीन बजे अपराह्न इसमें 102.25 रुपये (2.33%) की बढ़त के साथ 4490.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख