शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोरोमंडल इंटरनेशनल : लाभ 3.6% घटा

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में कोरोमंडल इंटरनेशनल का लाभ 3.6% घट कर 173.5 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में लाभ 180 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की आय 2.8% बढ़ कर 3,564.4 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछली समान तिमाही में आय 3,466 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 347 करोड़ रुपये से घट कर 314 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 10 % से घट कर 8.8 % रहा है।
बीएसई में कोरोमंडल इंटरनेशनल के शेयर 193.50 रुपये की बंदी के मुकाबले आज मंगलवार को 195.00 रुपये पर खुले और सवा तीन बजे अपराह्न इसमें 1.45 रुपये (0.75%)) की गिरावट त के साथ 192.05 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख