शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का मुनाफा उम्मीदों के मुताबिक, शेयर सपाट

axisनिजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के तिमाही नतीजे मोटे तौर पर विश्लेषकों के अनुमानों के मुताबिक रहे हैं।

बैंक का मुनाफा लगभग 19% बढ़ा है, जबकि एनपीए में हल्की वृद्धि हुई है।
- 2015-16 की दूसरी तिमाही का मुनाफा 1915.64 करोड़ रुपये
- पिछले साल की समान तिमाही के 1,610.71 करोड़ रुपये से 18.93% ज्यादा
- शुद्ध ब्याज आय (NII) 4,062 करोड़ रुपये पर, साल-दर-साल 15.2% वृद्धि
- एनआईआई पिछले साल की समान तिमाही में 3,524.9 करोड़ रुपये थी
- सकल एनपीए (Gross NPAs) 1.34% से बढ़ कर 1.38%
- शुद्ध एनपीए (Net NPA) 0.44% से बढ़ कर 0.48%
- ऋण (लोन) वृद्धि दर बीती तिमाही में 23% रही, जमा (डिपॉजिट) वृद्धि दर 14.5% पर
आज दोपहर में ये नतीजे पेश होने के बाद बाजार में इसके शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। नतीजों के तुरंत बाद यह बीएसई में 528.30 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, मगर आखिरी मिनटों में गिर कर 517 तक फिसला। अंत में यह लगभग सपाट रहते हुए पिछले दिन से महज 0.15 रुपये या 0.03% की नाम-मात्र की वृद्धि दर्ज करते हुए 521.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!