शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) के मुनाफे में भारी गिरावट से शेयर 5% टूटा

दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने आज अपने तिमाही नतीजों से बाजार को झटका दिया, जिसके चलते इसका शेयर भाव आज बुरी तरह टूटा।

कंपनी के मुनाफे में कमी की मुख्य वजह अमेरिका में इसके उत्पादों को स्वीकृति मिलने में देरी रही है।

- 2015-16 की दूसरी तिमाही का मुनाफा 35.11% घट कर 408.8 करोड़ रुपये
- पिछले साल की समान तिमाही का मुनाफा 630.0 करोड़ रुपये
- तिमाही शुद्ध बिक्री केवल 2.0% बढ़ कर 3,178.3 करोड़ रुपये
- अमेरिका में कोई विशेष नयी दवा पेश नहीं हो पाने का वृद्धि पर असर
- तिमाही अमेरिकी बिक्री 20.2 करोड़ डॉलर से घट कर 17.4 करोड़ डॉलर
- अमेरिकी बिक्री में साल-दर-साल 13.9% गिरावट आयी
- कंपनी को अमेरिका में नयी दवाएँ पेश होने में तेजी चौथी तिमाही में आने की उम्मीद

ल्युपिन का शेयर आज सुबह बाजार खुलने के बाद से ही कमजोर चल रहा था, मगर नतीजे सामने आने के बाद इसकी गिरावट ज्यादा तीखी हो गयी। यह शेयर बीएसई में 107.75 रुपये या 5.25% गिरावट के साथ 1,945.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख