शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डाबर : लाभ 19%, आय 8.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में डाबर इंडिया का लाभ 19% बढ़ कर 341 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में लाभ 287 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की आय 1,930 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.6% बढ़ कर 2,096 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान कंपनी का एबिटा 351 करोड़ रुपये से 15% बढ़ कर 404 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर कंपनी एबिटा मार्जिन 18.2% से बढ़ कर 19.3% हो गया है।
बीएसई में डाबर इंडिया के शेयर 270.90 रुपये की बंदी के मुकाबले आज बुधवार को 272.00 रुपये पर खुले और सवा करीब पौने दो बजे अपराह्न इसमें 0.10 रुपये (0.04%) की बढ़त के साथ 271.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख