शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू एनर्जी : लाभ 51.3% बढ़ा, आय 12.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का लाभ 51.3% बढ़ कर 492 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में लाभ 325 करोड़ रुपये था। इस साल दूसरी तिमाही में कंपनी को 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ हुआ है। इस दौरान कंपनी की आय 12.4% बढ़ कर 2531 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछली समान तिमाही में आय 2251 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का एबिटा 848 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% बढ़ कर 998 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा मार्जिन बढ़ कर 37.7% से बढ़ कर 39.4% हो गया है।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयर 91.15 रुपये की बंदी के मुकाबले आज बुधवार को 91.80 रुपये पर खुले और एक्सचेंज की बंदी के वक्त इसमें 3.30 रुपये (3.62%) की गिरावट के साथ 87.85 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख