शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैटको फार्मा (Natco Pharma) ने नेपाल के बाजर में उतारी हैपेटाइिटस सी की दवा

नैटको फार्मा (Natco Pharma) ने बुधवार को बताया कि उसने नेपाल (Nepal) में हैपेटाइिटस सी से संक्रमित वयस्कों के लिए जेनेरिक दवा हैप्सीनैट एलपी पेश की है।

नैटको ने अपने एक बयान में कहा कि उसने नेपाली बाजार में इस एक बोतल जेनेरक दवा की कीमत 25,000 रुपये रखी है। इस एक बोतल में 28 टैबलेट होते हैं। कपंनी ने इस दवा की बिक्री के लिए 2015 में जिलीड साइंसेज के साथ गैर-एक्सक्लूसिव करार किया था। इसके तहत नैटको को हैपेटाइिटस सी के रोगियों के लिए दवाएँ बनाने और भारत सहित 100 देशों में इसकी बिक्री का अधिकार भी दिया गया था। इन दवाओं में हारवोनी का जेनेरक संस्करण भी शामिल है।
बीएसई में बुधवार को कंपनी का शेयर 2,565 रुपये पर खुला और अंत में पिछले बंद भाव से 13.90 रुपये या 0.54% की बढ़त के साथ 2575.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख