शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्साइड (Exide) की आय में गिरावट, मुनाफा बढ़ा

exide industriesदेश की सबसे बड़ी बैटरी निर्माता कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) ने 30 सितंबर 2015 को खत्म हुई दूसरी तिमाही में 156.06 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल इसी अवधि में 125.76 करोड़ रुपये था।

इस तरह कंपनी के तिमाही मुनाफे में साल-दर-साल 24.09% की वृद्धि हुई है। कंपनी को 2015-16 की दूसरी तिमाही में 1747.4 करोड़ रुपये की कुल आमदनी हुई है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह आमदनी 1769.61 करोड़ रुपये थी। इस तरह कुल तिमाही आमदनी में साल-दर-साल 1.26% की गिरावट आयी है। एक्साइड के निदेशक मंडल ने निवेशकों को 160%, यानी प्रति शेयर 1.60 रुपये का अंतरिम लाभांश (Dividend) देने का फैसला किया है।
इन तिमाही नतीजों के पेश होने के बाद एक्साइड के शेयर भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। नतीजों से ठीक पहले यह दिन के उच्चतम स्तरों पर था, मगर नतीजे पेश होने के तुरंत बाद यह एकदम से फिसल गया। बीएसई में यह दिन के ऊपरी स्तर 165.10 रुपये से गिर कर 159.10 तक लुढ़कने के बाद अंत में केवल 35 पैसे या 0.22% की हल्की गिरावट के साथ 160.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख