शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरी तिमाही में सन टीवी (Sun TV) का मुनाफा 41% बढ़ा

sun tv networkमौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में उम्मीदों से बेहतर नतीजे पेश करते हुए सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) ने मुनाफे में 41% की बढ़ोतरी दर्ज की है।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसका तिमाही मुनाफा साल-दर-साल 41.4% बढ़ कर 218.38 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में इसका मुनाफा 154.47 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय 11.6% की बढ़ोतरी के साथ 30 सितंबर 2015 को खत्म हुई तिमाही में 568 करोड़ पर पहुँच गयी, जो पिछले साल इसी अवधि में 509 करोड़ रुपये थी। विज्ञापन आय में वृद्धि ने इसमें खास योगदान किया। सन टीवी नेटवर्क को इस दौरान विज्ञापनों से होने वाली आय 15.8% इजाफे के साथ 301.4 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर कंपनी का परिचालन लाभ भी 9.3% की बढ़ोतरी के साथ 432.23 करोड़ रुपये का रहा।
हालाँकि इसके बावजूद बुधवार को कंपनी के शेयर भाव में गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई में यह मंगलवार के बंद भाव 385.35 रुपये के मुकाबले बुधवार को 4.55 रुपये या 1.18% की गिरावट के साथ 380.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख