शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक : लाभ 31.2% बढ़ा, ब्याज आय 43.8% बढ़ी

चालू वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का लाभ 31.2% बढ़ कर 942 करोड़ रुपये पर पहुँच गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में लाभ 718 करोड़ रुपये था। इस दौरान बैंक की ब्याज आय 1,584 करोड़ रुपये के मुकाबले 43.8% बढ़ कर 2,278 करोड़ रुपये हो गयी है। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.04% से बढ़ कर 2.08% रहा है और नेट एनपीए 0.93 % पर बरकरार रहा है।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 663.60 रुपये की बंदी के मुकाबले आज शुक्रवार को 665.75 रुपये पर खुले और दोपहर करीब डेढ़ बजे इसमें 17.75 रुपये (2.67%)) की बढ़त के साथ 681.35 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख