शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी : लाभ 0.24% बढ़ा, आय 1.3% घटी

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में आईटीसी का लाभ 0.24% बढ़ कर 2,431 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में लाभ 2,425 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की आय 9,024 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.3% घट कर 8,904 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 3,489 करोड़ रुपये से घट कर 3,560 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 38.7% से बढ़ कर 40% रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के सिगरेट कारोबार की आय 4,251 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,317.2 करोड़ रुपये रही है और एबिटा मार्जिन 67.8% से बढ़ कर 68.8% रहा है।
बीएसई में आईटीसी के शेयर 349.75 रुपये की बंदी के मुकाबले आज शुक्रवार को 350.25 रुपये पर खुले और दोपहर करीब डेढ़ बजे इसमें 16.50 रुपये (4.72%) की गिरावट के साथ 333.25 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर, 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!