शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एल ऐंड टी : लाभ 15.5% बढ़ा, बिक्री 10.5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में एल ऐंड टी का लाभ 15.5% बढ़ कर 996 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में लाभ 862 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की बिक्री 21,160 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.5% बढ़ कर 23,393 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 2,334.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,592 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11% से बढ़ कर 11.1% रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी के इंफ्रा कारोबार की आय 9,833.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 11,144.6 करोड़ रुपये रही है।

बीएसई में एलऐंड टी के शेयर 1471.60 रुपये की बंदी के मुकाबले आज शुक्रवार को 1474.00 रुपये पर खुले और दोपहर करीब तीन बजे इसमें 58.65 रुपये (3.99%) की गिरावट के साथ 1412.95 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख