शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स : लाभ 8.1% बढ़ा, आय 10.5% घटी

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का लाभ 8.1% बढ़ कर 279 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में लाभ 258 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की आय 3,346 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.5% घट कर 2,996 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 496 करोड़ रुपये से घट कर 483 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 14.8% से बढ़ कर 16.1% रहा है। दूसरी तिमाही में कंपनी को 47.7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ हुआ है।
बीएसई में अपोलो टायर्स के शेयर 182.40 रुपये की बंदी के मुकाबले आज शुक्रवार को 182.10 रुपये पर खुले और दोपहर करीब सवा तीन बजे इसमें 11.25 रुपये (6.17%) की गिरावट के साथ 171.15 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर, 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!