शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री अक्टूबर में घटी, शेयर टूटा

bajaj autoप्रमुख दोपहिया एवं तिपहिया निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अक्टूबर महीने में अपनी बिक्री में गिरावट दर्ज की है, जिसके मद्देनजर आज बाजार में इसका शेयर बुरी तरह फिसल गया।

इसकी कुल मासिक बिक्री अक्टूबर 2014 के 3,86,017 वाहनों की तुलना में 8.59% घट कर इस साल अक्टूबर में 3,52,822 वाहनों की रही। मोटरसाइकिलों की बिक्री अक्टूबर 2015 में 3,08,733 इकाइयों की रही, जो पिछले साल अक्टूबर में 3,36,923 इकाइयों की थी। इस तरह साल-दर-साल इसकी अक्टूबर बिक्री में 8.37% की गिरावट आयी है। इसके मासिक निर्यात में भी अक्टूबर के दौरान साल-दर-साल 19.9% की कमी दर्ज की गयी है। इसका निर्यात 1,58,547 से घट कर 1,27,645 रह गया। इसके व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 10.19% घट कर 44,089 इकाइयों की रह गयी। पिछले साल अक्टूबर में इसने 49,094 व्यावसायिक वाहनों की बिक्री की थी।
बिक्री के इन आँकड़ों से बाजार को निराशा हुई है। इसका असर आज कंपनी के शेयर भाव पर साफ तौर पर देखने को मिला। यह शेयर आज पूरे दिन काफी कमजोर रहा। यह बीएसई में 123.60 रुपये या 4.85% की तीखी गिरावट के साथ 2426.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!