शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर नतीजों से इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) 11% टूटा

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) के खराब तिमाही नतीजों के चलते आज सोमवार को पूरे दिन इसके शेयर में भारी बिकवाली होती रही।

सुबह बाजार खुलते ही यह शेयर बीएसई में पिछले बंद भाव 35.00 रुपये की तुलना में 29.55 रुपये तक टूट गया, जहाँ यह 15.57% की जबरदस्त गिरावट दिखा रहा था। पूरे दिन यह शेयर कमजोर ही बना रहा और अंत में यह 3.95 रुपये या 11.29% के भारी नुकसान के साथ 31.05 रुपये पर बंद हुआ।
आईओबी ने शनिवार 31 अक्टूबर को अपने तिमाही कारोबारी नतीजे जारी किये थे। इसने 2015-16 की दूसरी तिमाही में 551 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान अवधि में हुए 245.5 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) 1,344.5 करोड़ रुपये से 4% बढ़ कर 1,398.0 करोड़ रुपये रही। इसका सकल एनपीए (Gross NPA) पिछली बार के 9.40% की तुलना में 1.60% अंक बढ़ कर 11% हो गया है। शुद्ध एनपीए (Net NPA) भी 1.10% अंक बढ़ कर 7.41% हो गया है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!