शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएलआर (JLR) की अच्छी बिक्री से टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर में तेजी

आज बुधवार को सुबह से ही टाटा मोटर्स के शेयर में जोरदार तेजी बनी रही और यह सेंसेक्स का सबसे मजबूत शेयर रहा। टाटा मोटर्स की इकाई जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की अमेरिकी बिक्री अक्टूबर महीने में 76% बढ़ी है, जिससे बाजार में टाटा मोटर्स को लेकर अच्छा-खासा उत्साह नजर आया।

जेएलआर (JLR) की बिक्री में इस जबरदस्त तेजी में लैंड रोवर ने अहम भूमिका निभायी, जिसकी अमेरिकी बिक्री अक्टूबर 2015 के दौरान 97.6% बढ़ कर 7,199 इकाइयों की रही। अक्टूबर 2014 में लैंड रोवर की अमेरिकी बिक्री 3,643 इकाइयों की थी। हालाँकि इस दौरान जगुआर की बिक्री 1,007 से घट कर 9,88 इकाइयों की रही, यानी इसमें लगभग 2% की कमी ही आयी।
भारतीय बाजार में अक्टूबर का महीना टाटा मोटर्स के लिए मिला-जुला रहा। यात्री कारों (यूटिलिटी वाहनों को छोड़ कर) की बिक्री अक्टूबर में 15% बढ़ी, जबकि मध्यम एवं भारी व्यावसायिक वाहनों में 20% की बढ़त दर्ज की गयी। हालाँकि टाटा मोटर्स के यात्री और व्यावसायिक वाहनों की कुल बिक्री (निर्यात समेत) केवल 1% बढ़ कर 43,486 वाहनों की रही।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर पिछले बंद भाव 382.05 रुपये की तुलना में आज 389.00 रुपये पर खुला और 407.20 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 23.00 रुपये या 6.02% की शानदार मजबूती के साथ 405.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख