शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नतीजों पर निराशा से गेल इंडिया (Gail India) के शेयर में दबाव

gail logoआज बुधवार के कारोबार में गेल इंडिया (Gail India) के शेयर में पूरे दिन कमजोरी का आलम रहा। प्राकृतिक गैस क्षेत्र की इस प्रमुख भारतीय कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजे पेश किये थे, जिनमें मुनाफे में भारी गिरावट आयी है।

गेल का तिमाही मुनाफा 66.19% घट कर केवल 440.51 करोड़ रुपये रहा। पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में इसका मुनाफा 1,302.90 करोड़ रुपये का था। हालाँकि तिमाही-दर-तिमाही देखें तो इसके मुनाफे में सुधार हुआ है। अप्रैल-जून 2015 की तिमाही के 424.14 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में इस बार का मुनाफा 3.86% ज्यादा है। इसकी कुल तिमाही आमदनी साल-दर-साल केवल 0.33% की बढ़त के साथ 14466.68 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान तिमाही में इसकी आय 14418.53 करोड़ रुपये थी। दूसरी तिमाही में कंपनी पर सब्सिडी साझेदारी का कोई बोझ नहीं रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में भी यही स्थिति थी।
बीएसई में गेल का शेयर पिछले बंद भाव 307.45 रुपये की तुलना में आज कमजोरी के साथ 299.50 रुपये पर खुला। पूरे दिन कमजोर रहने के बाद अंत में यह पिछले दिन से 5.90 रुपये या 1.92% गिर कर 301.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख