शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरविंद : आय 6.69% बढ़ी, शेयर उछले

अरविंद लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में 91.03 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया है।

यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 93.26 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले 2.5% कम है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 1,994.94 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.69% बढ़ कर 2128.40 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर इस तिमाही में कंपनी का एबिटा 242.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 261 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 12.3% से बढ़ कर 12.5% रहा है। कंपनी की ईपीएस पिछली समान तिमाही के 3.76 रुपये घट कर इस तिमाही के लिए 3.11 रुपये हो गयी है।
अरविंद लिमिटेड प्रबंधन का कहना है कि गुजरात हाईकोर्ट की अनुमति से कंपनी के रियल एस्टेट व्यावसाय के अरविंद इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में विलय 1 अप्रैल, 2015 से प्रभावी हुआ। इसलिए इस वर्ष के नतीजों की तुलना पिछले साल की समान अवधि के नतीजों से पूरी तरह नहीं की जा सकती।
बीएसई में अरविंद लिमिटेड के शेयर 267.80 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज गुरुवार को 269.45 रुपये पर खुले। अपराह्न सवा दो बजे इसके शेयर में 13.25 रुपये (4.95%) की बढ़त के साथ 281.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 5 नवंबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख