शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (BAJAJ ELECTRICALS) को 11.3 करोड़ रु का लाभ

बजाज इलेक्ट्रिकल्स को वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में 11.3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 14.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 1,029.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.5% बढ़ कर 1,127.7 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 10 करोड़ रुपये से बढ़ कर 46 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1% से बढ़ कर 4.1% रहा है।
बीएसई में बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर 254.20 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज गुरुवार को 254.05 रुपये पर खुले। कारोबार बंदी के समय इसके शेयर 15.20 रुपये (5.98%) की गिरावट के साथ 239.00 रुपये पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 05 नवंबर, 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!