शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नाल्को (Nalco) का तिमाही मुनाफा 34% घटा

nalco logoसाल 2015-16 की दूसरी तिमाही में नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (NALCO) का मुनाफा 34% घट कर 226.14 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले साल इसी दौरान कंपनी का मुनाफा 341.52 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर 2015 की तिमाही में कंपनी की आय 9.04% गिर कर 1,815.11 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी दौरान नाल्को की आय 1,995.52 करोड़ रुपये थी। दूसरी तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले साल जुलाई-सितंबर के मुकाबले नाल्को की बिक्री 1,248.69 करोड़ रुपये से घट कर 1,150.58 करोड़ रुपये रही। हालाँकि इस दौरान कंपनी के खर्च में भी कमी आयी है। कंपनी का खर्च 1,624.98 करोड़ से घट कर 1,583.06 रुपये रह गया।
कंपनी ने ये नतीजे गुरुवार 12 नवंबर की शाम को पेश किये थे। आज सुबह से इसके शेयर में कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई में यह सुबह करीब 11.30 बजे 0.45 रुपये या 1.21% के नुकसान के साथ 36.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख