शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईनॉक्स विंड (Inox Wind) का 800 मेगावाट का संयंत्र चालू

पवन ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी आईनॉक्स विंड ने मध्य प्रदेश के बरवानी जिले में 800 मेगावाट की उत्पादन इकाई शुरू की है।

इस इकाई में सालाना 400 रोडर ब्लेट सेट बनाने की क्षमता होगी। आगे चल कर यहाँ 400 नेसेल्स एवं हब और 300 टावर बनाने की क्षमता भी जोड़ी जायेगी। इससे आईनॉक्स विंड की उत्पादन क्षमता दोगुनी हो कर 1,600 मेगावाट पर पहुँच जायेगी। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि यह एशिया के सबसे बड़े संयंत्रों में से एक होगा और भारत में सबसे बड़ा होगा।
आईनॉक्स विंड का शेयर आज सोमवार के कारोबार में मजबूती दिखा रहा है। बीएसई में सुबह करीब 10.30 बजे यह 6.85 रुपये या 1.90% की बढ़त के साथ 366.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख