शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) जीवन बीमा कारोबार में बेचेगा 6% हिस्सा

icici bankदेश के सबसे बड़े निजी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने जीवन बीमा के क्षेत्र में प्रूडेंशियल के साथ अपनी साझा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (ICICI Prudential Life Insurance Company) की 6% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।

सोमवार की शाम को जारी एक बयान में बैंक ने बताया कि उसके निदेशक बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसने बताया है कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की 4% हिस्सेदारी प्रेमजी इन्वेस्ट एवं सहायक कंपनियों को और 2% सिंगापुर स्थित निवेश कंपनी टेमासेक की सहायक कंपनी कंपासवेल इन्वेस्टमेंट्स को बेची जा रही है। इस सौदे के पूरा हो जाने पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ में आईसीआईसीआई बैंक की हिस्सेदारी घट कर लगभग 68% रह जायेगी। इस साझा बीमा कंपनी में उसकी साझेदार प्रूडेंशियल पीएलसी की हिस्सेदारी पहले की तरह 26% बनी रहेगी।
बैंक ने जानकारी दी है कि इस सौदे में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का मूल्यांकन 32,500 करोड़ रुपये का हुआ है। इस आधार पर 6% हिस्सेदारी बेचने से बैंक को लगभग 1,950 करोड़ रुपये हासिल होंगे।
आज सुबह आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में शुरुआती कारोबार में उत्साह नजर आया, हालाँकि बाद में यह लाल निशान में फिसल गया है। बीएसई में यह पिछले बंद भाव 267.20 रुपये के मुकाबले आज सुबह यह 272.25 रुपये तक चढ़ा। मगर करीब 11.50 बजे यह 0.70 रुपये या 0.26% की गिरावट के साथ 266.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!