शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल की तेज गिरावट के बाद डीबी रियल्टी (DB Realty) में आज उछाल

कल मंगलवार की जबरदस्त पिटाई के बाद डीबी रियल्टी (DB Realty) के शेयर में आज अच्छी तेजी देखी जा रही है।

ऐसी खबरें आयी थीं कि कल सिक्योरिटीज ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (Securities Trading Corporation) ने कंपनी के प्रमोटरों के गिरवी रखे शेयरों में से 13.5 लाख शेयर बेच दिये हैं। कर्ज के भुगतान में असमंजस की स्थिति में कल के सत्र में सिक्योरिटीज ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ने गिरवी शेयरों की बिकवाली की, लेकिन अब कंपनी ने मीडिया के जरिये सफाई दी है कि कर्ज का पूरा भुगतान किया जायेगा। दरअसल डीबी रियल्टी में प्रमोटरों की 62% हिस्सेदारी है, लेकिन इस हिस्सेदारी का 85% भाग गिरवी रखा है।
मीडिया में कंपनी प्रबंधन की ओर से सफाई दिये जाने के बाद आज कंपनी के शेयरों में ख़रीदारी लौटी है। मंगलवार के कारोबार में डीबी रियल्टी के शेयरों में 20% का निचला सर्किट लगा था और अंत में कल डीबी रियल्टी 15% की गिरावट पर बंद हुए थे। लेकिन आज डीबी रियल्टी के शेयरों में मजबूती है। करीब 12.10 बजे यह शेयर बीएसई में 3.65 रुपये या 7.34% की उछाल के साथ 53.40 रुपये पर चल रहा है। हालाँकि अगर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 98 रुपये से देखें तो कंपनी का शेयर भाव घट कर आधा रह गया है। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!